
रतलाम 9 फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर को पूर्णतः अवैध नल कनेक्शन से मुक्त करने के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत 29 फरवरी तक अवैध नल कनेक्शनधारी मात्र 3400 रूपये जमा कर अपना नल कनेक्शन वैध करा सकते है।

महापौर श्री पटेल ने बताया कि रतलाम शहर को पूर्णतः अवैध नल कनेक्शनों से मुक्त कर प्रत्येक नल कनेशन को वैध किया जाना है। अवैध नल कनेक्शन को वैध करने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है जिसके तहत अवैध नल कनेक्शन धारी को मकान रजिस्ट्री व आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाईल नम्बर व राशि रूपये 3400 रूपये जमा कराने होंगे। अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने हेतु जितेन्द्र उपाध्याय से मोबाईल नम्बर 7471144942 पर संपर्क कर सकते है।
कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास ने अवैध नल कनेक्शनधारियों से अपील की है कि वे अपने नल संयोजन को 29 फरवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से वैध करावें, अंतिम तिथि पश्चात अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद करने की कार्यवाही किये जाने के साथ ही दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।



