रतलाम: पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया जान लेवा हमला, मौके से भागा, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,7फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराबी पड़ौसी ने विवाद करते हुए महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत खातीपुरा क्षेत्र निवासी सलमा पति इरफ़ान करीब 35 वर्षीय पर देर शाम घर के सामने रहने वाले रईश दाती ने विवाद करते हुए कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सलमा के सिर और उंगलियों पर गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल सलमा ने मीडिया को बताया कि आरोपी रईश दाती नशा कर आये दिन उसके परिवार जनो से लड़ाई झगड़ा करता है। उक्त मामले को लेकर महिला कई बार थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुकी है। आज शाम भी आरोपी गाली गलौच कर रहा था, जिस पर महिला पति ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी हमला आया। इस दौरान महिला ने पति को धक्का देकर घर के अंदर भेज दिया। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर जैसे ही अन्य पड़ौसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार गया। बाद में क्षेत्रीय रहवासी और पति घायल महिला को जिला अस्पताल लाए, जहां महिला का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *