रतलाम: आम लोगों के‌ नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर खाता खोलने और करोड़ों के लेनदेन के मामले में पुलिस को सफलता, मुंबई से एक और आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,12फरवरी(खबरबाबा.काम)। आम लोगों के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर बैंक खाते खोलकर लाखों रुपए का लेन-देन करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी के मुंबई कार्यालय का संचालन करता था।

पुलिस के अनुसार फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम पर धारा 420, 467, 468, 120B का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी फरार है। उसकी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बद्रीविशाल शर्मा निवासी भीलवाड़ा राजस्थान है।

आरोपी बद्रीविशाल गिरोह के मुंबई स्थित ऑफिस पर मैनेजर का कार्य करता था। उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। टीम द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इनकी सराहनीय भूमिका रही

औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थानाथाना प्रभारीराजेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल उनि अमित शर्मा, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, प्र. आर. मनोज पांडेय, प्र. आर. धीरज गावड़े, आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, नरेंद्र पावरे, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *