रतलाम प्रेस क्लब द्वारा ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2023’ के लिए अपने सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित, 10 फरवरी तक ऑनलाइन सबमिट होंगी प्रविष्टि,1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रकाशित खबरें शामिल होंगी प्रतियोगिता में

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
|

रतलाम,3फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों के लिए इस वर्ष भी उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रविष्टि सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए संस्था द्वारा सभी सदस्यों को ऑनलाइन फॉर्म की लिंक उपलब्ध कराई जा रही है जिसके माध्यम से वे अपनी खबरें / फोटोग्राफ पुरस्कार के लिए प्रस्तावित कर सकेंगे। प्रविष्टि दर्ज कराने की आखिरी तारीख 10 फरवरी (शनिवार), 2024 निर्धारित है।

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी एवं सचिव यश शर्मा ‘बंटी’ ने बताया कि संस्था द्वारा अपने सदस्यों के लिए उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार की शुरुआत की गई है। गतवर्ष 2022 के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए थे। इस वर्ष 2023 के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रकाशित सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरें ही शामिल होंगी। पदाधिकारीद्वय ने बताया प्रतिस्पर्धा के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। 10 फरवरी (शनिवार), 2024 के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्रविष्टियां प्राप्त करने, निर्णायकों को पहुंचाने और उनसे समन्वय स्थापित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला को प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट को सह प्रभारी बनाया गया है।

4 श्रेणियों में कुल 10 पुरस्कार दिए जाएंगे

पुरस्कार दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में दिए जाएंगे। प्रिंट मीडिया के लिए 3, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 3 और डिजिटल मीडिया के लिए 3 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एक पुरस्कार फोटोग्राफी के लिए होगा। इस तरह प्रतिष्पर्धा में कुल चार श्रेणियों में 10 पुरस्कार रहेंगे। प्रत्येक पुरस्कार 11 हजार रुपए का होगा। इसके अलावा स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा।

इन दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में दिए जाएंगे पुरस्कार

श्रेणी : प्रिंट मीडिया

स्व. श्री अमृत नलवाया स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री तेजमल लोढ़ा स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री पारस मूणत स्मृति पुरस्कार

श्रेणी : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

स्व. श्री शांतिलाल कांठेड़ स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री रामनाथ शुक्ल स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री रविंद्र भट्ट स्मृति पुरस्कार

श्रेणी : डिजिटल मीडिया

स्व. श्री इंदरमल कटारिया स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री रमेश शर्मा स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री कैलाश बरमेचा स्मृति पुरस्कार

श्रेणी : फोटोग्राफी

स्व. श्री भगवतीलाल केलवा स्मृति पुरस्कार

ऐसे प्रस्तुत करें प्रविष्टि

उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार – 2023 के लिए रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टि दे सकते हैं। इसके लिए सभी सदस्यों को रतलाम प्रेस क्लब के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप पर लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त लिंक पर क्लिक कर फॉर्म में चाही गई जानकारी दर्ज करना है। (यह लिंक रतलाम प्रेस क्लब के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप पर भी उपलब्ध कराई जा रही है) अपना पासपोर्ट साइज का फोटो, पुरस्कार के लिए प्रस्तावित खबर, फोटो, वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रस्तावित खबर में उसका शीर्षक, उसके प्रकाशन की तारीख जरूर लिखें। यदि खबर डिजिटल मीडिया अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की है तो संबंधित खबर का लिंक (URL) भी दर्ज करें। अधूरी जानकारी और खबरों या फोटोग्राफ की पीडीएफ / वीडियो के बगैर प्रविष्टि मान्य नहीं होगी।

एक सदस्य अधिकतम 3 खबरें / फोटो प्रस्तावित कर सकेगा

इच्छुक सदस्य पत्रकार अपनी-अपनी श्रेणी (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल या फोटोग्राफी) में अधिकतम 3-3 श्रेष्ठ खबरें ही प्रविष्टि के रूप में प्रस्तावित कर सकेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा इनमें से श्रेष्ठ 10 खबरों / फोटोग्राफ को आगामी दिनों में होने वाले समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। ऑनलाइन प्रविष्टि सबमिट करने को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या या जिज्ञासा होने पर नीरज कुमार शुक्ला (9826809338) एवं हेमंत भट्ट (9827047336) से संपर्क किया जा सकता है।

साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्र व ग्रामीण पत्रकारों के लिए भी होगा 1 पुरस्कार

पदाधिकारीद्वय गोस्वामी और शर्मा के अनुनसार इस वर्ष रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों के अलावा एक पुरस्कार साप्ताहिक, पाक्षिक और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए भी रहेगा। यह पुरस्कार ओमप्रकाश दवे की स्मृति में दिया जाएगा। यह भी पुरस्कार भी 11 हजार रुपए का होगा। इसके लिए प्रविष्टि जमा कराने के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। इस वर्ष स्व. लक्ष्मीदेवी आनंदीलाल मूणत की स्मृति में नकद राशि से एक वरिष्ठ पत्रकार को भी सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *