
रतलाम,15फरवरी(खबरबाबा.काम)। नगर के बुद्धिजीवी और युवा वर्ग में लोकप्रिय स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला इस वर्ष 18-19 फ़रवरी को सज्जन न प्रभा, अजन्ता टॉकिज़ में आयोजित की गयी है ।

समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता और पीआईएल मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध अश्विनी कुमार उपाध्याय ” एक देश एक कानून ” पर और प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ श्याम मनावत ” रामराज्य से विश्व कल्याण “पर अपने उदबोधन देंगे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में ऐसे विषय चयनित किये जाते हैं जिनका पूरे समाज पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए समाज के हर वर्ग की सहभागीता हो, ऐसा निर्णय लेकर व्याख्यानमाला का निमंत्रण भेजनें की योजना बनाई गयी है ।


