रतलाम: स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन, पहले दिन एक देश एक कानून पर हुआ व्याख्यान,–सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय ने किया संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,19फरवरी(खबरबाबा.काम)। स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की ओर से दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन सज्जन प्रभा हाल में एक देश एक कानून विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट व जनहित याचिकाकर्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय रहे। अध्यक्षता समाजसेवी इंदरमल जैन ने की।

अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा व सचिव डॉ. हितेष पाठक व अन्य ने किया। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन विनीता ओझा ने किया।


एडवोकेट उपाध्याय ने कहा कि कुरीतियां समाप्त करने के लिए शिक्षा व दंड व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। पुलिस स्टेशनों के नाम प्राथमिक सुरक्षा केंद्र होना चाहिए। समस्या के समाधान के लिए कठोर कानून बनाना होंगे। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उन्होंने हम दो हमारे दो के साथ सभी के दो का नारा दिया। जिले में व्याप्त नशे के कारोबार के प्रति आमजन को जागरूक होना होगा। इसके लिए सख्त कानून के लिए जनप्रतिनिधियों पर दबाव डालना होगा। भष्ट्राचार के लिए कार्यपालिका, विधायिका व खबर पालिका के साथ उदासीनता जवाबदार है। सभी को समान रूप से जागरूक होना चाहिए। समान नागरिक संहिता कानून पर कहा कि इसके लिए समाज को आगे आना होगा। कानून ठीक व कठोर होगा तो समाज ठीक होगा। कानून लागू होता है तो समान रूप से सभी को लाभ मिलेगा। विवाह की उम्र सभी धर्म व समाज में समान होगी। बेटियों को संपत्ति के साथ समान अधिकार मिलेंगे। कुरीतियों की समाप्ति के लिए शिक्षा व दंड व्यवस्था में बदलाव बहुत जरूरी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *