रतलाम: फिर खुदेगी शहर की सड़के, जानिए महापौर परिषद ने किस कार्य के लिए किसे दी स्वीकृति, MIC बैठक में हुए कई निर्णय

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम 12 फरवरी(खबरबाबा.काम)। सोमवार को हुई महापौर परिषद की बैठक में गैस पाईप लाईन बिछाने सहित जनहित प्रस्वातों को स्वीकृति प्रदान की गई।

महापौर परिषद की बैठक में रतलाम शहर को पूर्णतः अवैध नल कनेक्शनों से मुक्त कर प्रत्येक नल कनेशन को 29 फरवरी तक 3400 रूपये में वैध किये जाने के तहत् इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किये जाने के साथ ही वार्डवार शिविर आयोजित किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।

गैस पाइपलाइन डालने के लिए स्वीकृति

इसके अलावा गुजरात गैस लाईन कम्पनी लिमिटेड द्वारा रतलाम शहर में गैस पाईप लाईन बिछाने हेतु सुरक्षा राशि रूपये 5,38,15,311 की बैंक गारंटी 3 वर्ष की अवधि के लिए एवं 20 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज 1,07,63062 रूपये जमा कराने व खुदाई कार्य में सड़क खुदाई के पश्चात् रोड रेस्टोरेशन कम्पनी द्वारा कराये जाने की शर्त पर महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

आयोजित महापौर परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बंजली में विकसित किये गये एएचपी घटक अंतर्गत लाटरी से एलआईजी रिक्त 5 भूखण्ड आवंटन तथा 7 एलआईजी फ्लेट आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा नगर सीमा में स्थित निगम स्वामित्व के नाको की भूमि एवं नगर में विभिन्न स्थानों पर निर्मित निगम स्वामित्व की दुकानों की छत अचल संपत्ति अंतरण नियम में वर्णित प्रावधान अनुसार ई-निविदा द्वारा आवंटन किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।

आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, उपयंत्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, निगम सचिव बी.एल. चावरे के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *