
रतलाम,5फरवरी(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के पावन सानिध्य में रतलाम की मुमुक्ष बहन मोक्षा भंडारी ने सयंम पथ अंगीकार कर दीक्षा ग्रहण की।
दीक्षा के उपरांत आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब ने राम मित्रा श्री जी के नाम से नव दीक्षार्थी को अलंकृत किया। इस अवसर पर साधुमार्गी जैन श्री संघ में विभिन्न प्रदेश एवं नगर से पधारे सभी जनों ने राम गुरु की जय जयकार के साथ जय घोष लगाकर दीक्षा में अपनी सहमति प्रदान की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना के नेतृत्व में लगभग 8 बस व कई गाड़ियों से सैकड़ो गुरु भक्त इस दीक्षा में शामिल हुए। दीक्षार्थी का वरघोड़ा अभिनंदन कार्यक्रम के साथ-साथ महानिष्क्रमण यात्रा व अन्य कार्यक्रम मे सहभागी बनें। दीक्षार्थी के भाई शोर्य ने भी केश लोच कराया व कई भाई बहनों ने त्याग प्रत्याख्यान ग्रहण किए।
आचार्य श्री ने संयम पथ के बारे में समझाया व परिवार की आज्ञा सहित दीक्षा ग्रहण करवाई।


