
रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)।शहर के दीदयाल नगर थाना अन्तर्गत ग्राम सागोद में दो अज्ञात लुटेरे एक महिला के पचास हजार रु. मूल्य के गहने लूट कर भाग गए। हांलाकि पुलिस ने लुटेरों की शिनाख्त कर ली है और उन्हे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,सागोद निवासी सुनीता पति विनोद 35 वर्ष के घर सोमवार सुबह करीब साढे दस बजे दो अज्ञात व्यक्ति पंहुचे और उन्होने सुनीता को अपनी बातों में उलझा कर उसकी समस्याएं दूर करने के नाम पर उसके गहने उतरवा लिए। सुनीता ने अपने सोने के टाप्स और चांदी की पायजेब उतारकर एक लोटे में रख दी। लेकिन इसी बीच सुनीता को एहसास हो गया कि आरोपीगण उसके गहने लूटना चाहते है। उसने अपने गहने बचाने की कोशिश की,लेकिन दोनो आरोपी जबर्दस्ती उसके गहने लूट कर ले गए। सुनीता की रिपोर्ट पर दीनदयाल नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।
एसपी ने कहा- जल्द होंगे गिरफ्तार
एसपी राहूल कुमार लोढा ने बताया कि महिला के साथ लूट कारित करने वाले दोनो बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई है। ये आदतन अपराधी है और इनके विरुद्ध पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए है। एसपी ने बताया कि दोनो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



