
रतलाम,19फरवरी(खबरबाबा.काम)। चोरों के हौसले बुलंद है। सोमवार को शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अष्टविनायक कॉलोनी(राजबाग-2) में बदमाशों ने दो मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश कितना माल ले गए हैं फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात 246 अष्टविनायक कॉलोनी निवासी गौरव श्रीवास्तव के यहां हुई है। चेनल गेट का ताला टूटा मिलने पर पड़ोसियों ने गौरव को सूचना दी। घर आकर देखा तो सारा सामान अस्तव्यस्त था। चोरी की जानकारी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोर यहां से कितना सामान ले गए हैं फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

एक और मकान का ताला तोड़ा
बदमाशों ने अष्टविनायक कॉलोनी में ही एक और मकान का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यह मकान देवेंद्र सिंह का है। बताया जा रहा है कि चोर यहां से कुछ भी ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।



