
रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट से सांवरियाजी दर्शन करने जा रहे तीन युवकों की आज तड़के भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार में 6 युवक सवार थे जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना तडके 3.45 पर नीमच फोरलेन बायपास पर हुई।

जानकारी के अनुसार,आलोट के डाबडिय़ा गांव से देर रात को सांवरिया के दर्शनों के लिए मारुति अर्टिगा से निकले छ: युवक तडके करीब पौने चार बजे नीमच के फोरलेन बायपास से गुजर रहे थे। फोरलेन बायपास पर चौथखेडा फन्टे के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड गए।
इस भीषण सड़क हादसे में कचरूलाल उर्फ बितेश पिता अनोखीलाल पाटीदार (30), ओमप्रकाश पिता नागुलाल पाटीदार (18) और नरेन्द्र पिता भंवरसिंह 23 सभी निवासी डाबड़िया, तहसील आलोट की मौके पर ही मौत हो गई। शेष तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनमे से एक का इलाज जा रहा है जबकि दो अधिक गंभीर युवको को उदयपुर रेफर किया गया है। घायलों के नाम 21 वर्षीय धीरज पुत्र राजेश पाटीदार, 29 वर्षीय संजय पुत्र मोहनलाल पाटीदार और 22 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह है।


