रतलाम: भाई की स्मृतियों को जीवित रखने के लिए राठौर परिवार ने पेश की मिसाल,- अपना घर आश्रम को भेंट की नई एम्बुलेंस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिस दौर में भाई-भाई में जमीन जायदाद को लेकर आए दिन विवाद सामने आते हैं, उसी बीच पलसोड़ा के राठौड़ परिवार ने मिसाल पेश की है। परिवार में छोटे भाई की असमय मृत्यु पर उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के लिए बड़े भाई ने अपना घर आश्रम को एक एम्बुलेंस भेंट की है। इस वाहन के माध्यम से अपना घर रतलाम में निराश्रित प्रभुजी का रेसक्यू भी आसान हो जाएगा।

पलसोड़ा निवासी समाजसेवी कचरु राठौर बताते हैं कि गांव में उनके पिता तेजरामजी समेत काका हीरालालजी, नानालालजी, मोतीलालजी और हरिरामजी का परिवार निवास करता है। करीब चार माह पूर्व काका मोतीलाल का आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार ने उनकी स्मृति को जीवित रखने और निराश्रितों की सेवा का मन बनाया। इस उद्देश्य से परिवार ने उनकी याद में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए भेंट किए थे। इसी बीच रतलाम के सागोद गांव में हुए अपना घर आश्रम प्रारंभ हुआ। इसकी सेवाओं से अभिभूत होकर कचरू राठौर ने काका के नाम पर आश्रम में एम्बुलेंस भेंट करने की इच्छा अपने पिता के सामने रखी। इसपर पिता तेजराम राठौर, माता शांतिदेवी और परिवार ने सहर्ष समर्थन करते हुए नई एम्बुलेंस अपना घर को भेंट की।

राठौर परिवार द्वारा एम्बुलेंस भेंट होने से रेसक्यू कार्य को तेजी मिलेगी। तेजरामजी के साथ उनकी धर्मपत्नी शांतिदेवी राठौर ने चाबी अपना घर आश्रम को भेंट की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *