मंदसौर: थाना नई आबादी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

मंदसौर,28मार्च(खबरबाबा.काम)। मंदसौर पुलिस के थाना नई आबादी द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्कर और अवैध हथियारो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ‌। पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मकान से अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा बिना चीरा वाला डंकल सहित कुल 121 किलोग्राम बिना अफीम निकला हुवा जब्त किया है जिसकी कीमत 18 लख रुपए लगभग है।आरोपी के मकान से अवैध हथियार 04 बंदुके, एक चला हुआ खाली कारतूस एवं 04 धारदार तलवारे भी जब्त की गई है।

वर्तमान मे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागु है। इसके दृष्टिगत नई आबादी थाना प्रभारी वरुण तिवारी द्वारा मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी सिराजउद्दीन उर्फ नवाब पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 42 वर्ष निवासी उदपुरा रोड ग्राम सेमली
के घर से बिना चीरा लगा हुआ डंकल सहित अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा कुल 121 किलोग्राम कीमती 18 लाख रुपये एवं अवैध हथियार 04 बंदुके एवं एक खाली कारतुस चला हुआ एवं 04 धारदार तलवारे जप्त की है।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अवैध हथियारो के संबध मे पुछताछ की जाकर आरोपियो की श्रृंखला का पता लगाया जा रहा है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी, उनि शंकर सिंह चोहान, सउनि फिरोज कुरेशी, प्रआर गगन राठोर, प्रआर जीवन राठोर, आर नेमाराम, आर संदीप, आर राजेश, मआर खुशबु एवं प्रआर आशीष बैरागी एवं सायबर टीम मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *