रतलाम : कलेक्टर की सख्ती के बाद अवैध खनन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज, जानिए क्या है मामला

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,7मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले में अवैध खनन को लेकर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा सख्त रवैया अपनाया गया है। अवैध खनन के एक मामले में आज अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

खनिज निरीक्षक देवेंद्र कुमार चिराड की शिकायत पर ताल थाने में ऋतुराज सिंह पिता शिवराज सिंह निवासी मंडावल थाना ताल के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला 1 मार्च का बताया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा द्वारा ताल के ग्राम नापाखेड़ा में स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 2/1 पर स्थित खदान का निरीक्षण किया गया। मौके पर बिना रजिस्ट्री के शासन की गाइडलाइन के विपरीत अवैध खनन पाया गया। पटवारी द्वारा किए गए सीमांकन में अत्यधिक क्षेत्र में खनन पाए जाने पर पंचनामा बनाया गया। इस मामले में आज ताल थाने में लिखित शिकायत के बाद धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *