रतलाम: कांग्रेस विधायक की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया ज्ञापन,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की मांग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 28 मार्च(खबरबाबा.काम)। थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश व्याप्त है। रतलाम मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी अनिता कटारिया के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया। जिसमें कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की मांग गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हाल ही मे थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया द्वारा 26.03.2024 को थांदला विधानसभा के मदरानी पंचायत की सार्वजनिक बैठक मे भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई है। भाजपा प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट होकर पढ़ी लिखी महिला है, और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल की प्रत्याशी है। उनका अपमान सभी महिलाओं का अपमान है। यह अपमान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति मे किया गया है, जो घोर निंदनीय है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के इस रवैये की घोर, निंदा करती है, तथा महामहिम से आग्रह करती है कि कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, दिव्या शर्मा, अनिता कटारा, कविता चौहान, निशा पवन सोमानी, जया वसावा, पद्मा पोरवाल, सपना दुबे, जीवन ज्योति, ललीता पंवार, मीना टांक, आयुषी , कविता चौहान, प्रेम राव, लक्ष्मी सोनगरा, राधा चौहान, मधु गहलोत, भारती राहोरी जुबीन जैन, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *