रतलाम: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट कटा, अनीता नागर सिंह चौहान होगी उम्मीदवार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,2मार्च(खबरबाबा.काम)। भाजपा मुख्यालय से लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। पहली लिस्ट में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम है। मध्यप्रदेश की 24 सीटें घोषित कर दी गई है। रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर का टिकट काट दिया गया है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विदिशा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र से श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के स्थान पर आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता और देवास सांसद महेन्द्र सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोबारा खजुराहो सो चुनाव लडेंगे। राजगढ से रोडमल नागर,मण्डला से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया गया है।जबलपुर से आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश से घोषित प्रत्याशियों की सूची

भोपाल – आलोक शर्मा
मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड – संध्या राय
ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाहा
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ – वीरेंद्र खटीक
दमोह – राहुल लोधी
खजुराहो – वीडी शर्मा
सतना – गणेश सिंह
रीवा – जर्नादन मिश्र
सीधी – डा राजेश मिश्रा
शहडोल – हिमाद्री सिंह
जबलपुर – आशीष दुबे
मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद – दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
देवास – महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर – सुधीर गुप्ता
रतलाम – अनिता चौहान
खरगोन- गजेंद्र पटेल
खंडवा – ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतुल – दुर्गादास उइके

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *