रतलाम: मेडिकल कॉलेज की हालात देख कमिश्नर भी हुए हैरान, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी,कई जगह फर्श टूटे मिले

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,29मार्च(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को रतलाम आए उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज की हालत देखकर कमिश्नर भी हैरान रह गए। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी जाहिर की। कई जगह फर्श भी टूटे मिले। बाद में कॉलेज कार्यकारिणी की बैठक लेकर डीन‌ से कहा कि मेडिकल कॉलेज की समस्त व्यवस्थाएं सुचारू करें। अस्पताल की सेवाओं में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। चिकित्सकों का जॉब समाजसेवा का है, जनता को सबसे ज्यादा आपसे अपेक्षा रहती है। अस्पताल में जनता को समय पर सेवा देना सुनिश्चित करें।

संभाग आयुक्त ने बैठक में कहा कि मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय इस क्षेत्र के लिए वरदान है। यहां एक बड़ा क्षेत्र ट्राइबल का है। गरीब ट्राइबल के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय एक बहुत बड़ी सुविधा है। हमें चाहिए कि चिकित्सालय में गुणवत्ता के साथ समय पर सेवाएं दी जाएं। संभाग आयुक्त ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण

संभाग आयुक्त गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां पाई जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। संभाग आयुक्त ने अस्पताल की ओपीडी, दवाई वितरण कक्ष, मेडिसिन विभाग, रोगी भर्ती वार्ड, पैथोलॉजी लैबोरेट्री, ब्लड सैंपल कक्ष, डायलिसिस कक्ष आदि का निरीक्षण किया।

डायलिसिस तथा एक्स-रे रजिस्टर का निरीक्षण किया। डायलिसिस की संख्या कम पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार रोगियों को डायलिसिस सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए जो कि अस्पताल में कम संख्या में परिलक्षित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह फर्श उखड़ा पाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

साइंस कॉलेज पहुंचे ,मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया

संभाग आयुक्त श्री गुप्ता अधिकारियों के साथ रतलाम के आर्ट एवं साइंस कॉलेज पहुंचें। लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत बनाए गए मतगणना परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षो का निरीक्षण

कलेक्ट्रेट परिसर तथा निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण

संभाग आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर तथा निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण भी किया। कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं, एसडीएम कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग आदि कार्यालयों में पहुंचकर जायजा लिया। परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कार्यालय में पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत सी-विजील एप पर शिकायतों के निराकरण की स्थिति देखी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *