स्वं. पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में 6 से 12 मार्च तक निःशुल्क स्त्री रोग आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,5मार्च(खबरबाबा.काम)। स्वं. पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, आयुष ग्राम, रतलाम की ओर से राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल 06 मार्च से 12 मार्च तक निःशुल्क स्त्री रोग आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर का समय प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिलाओं से निवेदन किया गया है कि निःशुल्क शिविर का लाभ उठाए और अपनी पुरानी जॉंच रिपोर्ट साथ में लेकर आये। शिविर स्व. पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, आयुष ग्राम, बंजली, सेजावता बायपास, रतलाम पर आयोजित होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *