आईएएस अधिकारियों के तबादले, रतलाम सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले, उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त राजेश बाथम होंगे रतलाम के नए कलेक्टर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य शासन ने प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। इनमें रतलाम, उमरिया, सीधी, विदिशा, दमोह और झाबुआ जिले शामिल हैं।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार (2010) को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ किया है। उनका पदांकन मप्र शासन के अपर सचिव के रूप में की गई है। उनके स्थान पर अब 2012 के आईएएस अफसर राजेश बाथम रतलाम कलेक्टर होंगे। वे अभी उज्जैन संभाग के राजस्व अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं।

देख सूची

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *