रतलाम: मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर फिर से धोखाधड़ी, आवेदको ने लाखों रुपए गवांए, एसपी को शिकायत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर का शासकीय मेडिकल कॉलेज फिर चर्चाओं में है। मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक युवतियों ने आज इस मामले की शिकायत एसपी राहुल लोढा को की है।

शनिवार दोपहर को एसपी से मिलने रतलाम के विजयसिंह पिता हिम्मतसिंह, रिता पांचाल, बलराम कुमावत, अर्जुन पाटीदार पहुंचे। इन युवक युवतियों ने एसपी को शिकायत में बताया कि वह पूर्व में डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज में अस्थाई रूप से नर्सिंग स्टाफ में पदस्थ थे। लेकिन कोविड के बाद उन्हें वहां से हटा दिया। इसी दौरान उनके साथ काम करने वाले महावीर नगर रतलाम के अजहर अली पिता अजगर अली ने मेडिकल कॉलेज में स्थाई नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बदले उसने रुपयों की डिमांड की।

अजहरअली को समय-समय पर ऑनलाइन व नगद मिलाकर लाखों रुपए दिए गए, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी आज तक कोई नौकरी नहीं मिली। पूर्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र पर भी शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं ने एसपी को बताया कि वापस रुपए मांगे तो गाली-गलौच कर डराया धमकाया जा रहा है। एसपी ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी मेडिकल कॉलज में नौकरी दिलाने को लेकर धोखाधड़ी का मामला हो चुका है‌।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *