
रतलाम,7मार्च(खबरबाबा.काम)। बोर्ड परीक्षाओं की दृष्टिगत डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जिला कलेक्टर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा उत्पन्न कर तेज आवाज डीजे बजाने वालों पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा पूर्णतः प्रतिबंध लगाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए।

स्टेशन रोड पुलिस के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए 2 प्रकरण धारा 188 एवं 15 मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम कके तहत पंजीकृत किए गए।
पहले मामले में रात्रि में 11:00 बजे आनंद पैलेस मैरिज गार्डन में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाने के कारण शिकायत प्राप्त होने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह दायमा ने मय फोर्स चिता आरक्षक अभिषेक पाठक आरक्षक राहुल मारू, आरक्षक हर्षल शर्मा, आरक्षक विशाल सेन के द्वारा डीजे साउंड संचालक को समझाने पर भी साउंड की आवाज कम नहीं करने पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
इसी तरह खातीपुरा रतलाम में शादी समारोह में राजेश कुमार पिता हरि सिंह कुशवाह के घर पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था जिस पर शादी समारोह के संचालक राजेश कुशवाहा पिता हरि सिंह कुशवाहा पर धारा188 एवं 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में मुख्य भूमिका सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण की दायमा, चीता आरक्षक राहुल मारू एवं अभिषेक पाठक की रही।


