रतलाम: भाजपा नेता प्रवीण सोनी के निवास पर लोकसभा उम्मीदवार अनीता चौहान एवं वन मंत्री नागर सिंह चौहान का स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी की रतलाम लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती अनीता चौहान एवं वन और पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान शनिवार को अपने रतलाम दौरे के अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सोनी के निवास पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

रतलाम लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती अनीता चौहान का भाजपा नेता प्रवीण सोनी, उनके परिवार के सदस्यों एवं मित्रों ने स्वागत कर विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दी। यहां वन मंत्री नागर सिंह चौहान का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, समाजसेवी ललित दख, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित अन्य उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय मे किया माल्यार्पण

लोकसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चोहान ने पैलेस रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पितृपुरूषों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालय मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती चोहान का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चैहान, लोकसभा संयोजक किशोर शाह भी उपस्थित रहे।

लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चोहान पैलेस रोड़ स्थित पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी पहुंची, यहां कोठारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्रीमती चोहान का पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पार्टी नेता प्रवीण सोनी एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर भी स्वागत सम्मान हुआ। इस दौरान पार्टी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *