लोकसभा सामान्य निर्वाचन2024- रतलाम कलेक्टर, एसपी की राज्य की सीमा से लगे जिलों के  कलेक्टर एसपी के साथ हुई वर्चुअल बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 27 मार्च (खबरबाबा.काम)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाहियों की दृष्टिगत रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा की वर्चुअल बैठक राज्य के सीमावर्ती जिला राजस्थान के झालावाड़, बारा एवं कोटा जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षको के साथ एक वर्चुअल बैठक बुधवार को आयोजित हुई।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव तथा अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई भी मौजूद रहे।

वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, गुना, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, जिलों के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक भी सम्मिलित हुए। बैठक में जिलों के परिप्रेक्ष्य में सामान्य जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। सीमावर्ती मतदान केन्द्रों के लोकेशन अनुसार जानकारियां दी गई। सीमा से लगे ग्रामों की सूची का आदान-प्रदान हुआ। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब पर नियंत्रण पर चर्चा की गई।

राजस्थान, मध्यप्रदेश में निवास करने वाले फरारी स्थाई वारंटीओ की सूची, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, अवैध शराब बनाने तथा विक्रय, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, निर्वाचन के दौरान वॉयरलैस कम्युनिकेशन, दोनों सीमाओं से लगे जिलों के थानों के प्रभारी, पुलिस अधिकारियों की सूचियां का आदान-प्रदान किया गया।

इसके अलावा जिला बदर आरोपियों, चुनाव प्रभावित कर सकने वाले व्यक्तियों, सांप्रदायिक तनाव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर भी चर्चा करते हुए कार्य योजना निर्धारित की गई। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *