रतलाम: महाशिवरात्रि के अवसर पर मालवा ऑक्सीजन औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर पर आज होगा‌ सुर अर्पण कार्यक्रम,अंतर्राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर पर सुर अर्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सुर अर्पण कार्यक्रम का यह 40 वां वर्ष है। प्रतिवर्ष मालवा ऑक्सीजन एंड इं. मैसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सेक्टर सी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर पर 8 मार्च शुक्रवारको महाशिवरात्रि के अवसर पर शाम 7:30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। गायन में विदुषी इंद्राणी मुखर्जी, श्री खोल (सोलो) में पंडित गोपाल वर्मन, तबला में श्री अपूर्वा मुखर्जी, हारमोनियम में डॉ. विनय मिश्रा, बांसुरी में श्री रमेश मिश्रा और तबला में श्री अंजिष्णु मुखर्जी अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजक प्रमोद कुमार व्यास ने आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *