रतलाम चैंपियंस लीग 2024 की तैयारी शुरू: आईपीएल की तर्ज पर लगाई गई खिलाड़ियों की बोली, 12 मार्च से शुरू होगी स्पर्धा

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
||||

रतलाम,3मार्च(खबरबाबा.काम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरेजी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियंस लीग का आयोजन किया जा रहा है। 12 मार्च से नेहरू स्टेडियम में प्रारंभ होने वाली इस लीग में टेनिस बाल से सभी मैच खेले जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता के लिए आईपीएल की तर्ज पर टीम के खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवम जयेश राठौर ने बताया कि रतलाम नगर की 14 टीमों के लिए 400 खिलाड़ियों की बोली आईपीएल की तर्ज पर सैलाना रोड स्थित एक होटल पर समारोह आयोजित कर की गई।

टीमों के मध्य लीग अनुसार प्रतिदिन 04 मैच खेले जाएंगें।प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को एक लाख पचास हजार रुपए , उप विजेता टीम को 75 हजार रुपए एवम ट्राफियों से सम्मानीत किया जाएगा । अन्य पुरस्कारों में मैन आफ द टूर्नामेंट , प्रत्येक मैच के मैन आफ द मैंच , बैस्ट बालर , बेस्ट बैट्समैन , बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फिल्डर को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी ।

रविवार को लगाई गई खिलाड़ियों की बोली

रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक चलती रही। जिसमे प्रत्येक टीम को 35 हजार हजार रुपए में 15 खिलाड़ी को खरीदने का नियम दिया गया । सबसे अधिक बोली टीम जेएसएम ने खिलाड़ी डा. पियूष पटेल की 8800 रुपए में लगाई । साथ ही मिक्की मुगल 8100, रॉयल चैलेंजर्स रतलाम,राहुल निनामा 7600 जवाहर टाइगर्स, हारून सिद्धीकी 7000शैरानी किंग, प्रबल गोतम 6900 हाट रोड सुपर किंग ,बिलाल 6600, अभिषेक चौहान 5300, कल्लन 4800, मयूर त्रिपाठी, इमरान ओडंबा 4200 हाट रोड सुपर किंग, मो सिपटन 4100 शैरानी किंग, स्वप्निल 3000, अनीश अब्बासी 3500 गौरव पाठक मलिंगा 3700 आपका अपना टीम, 2200 हेमंत यादव मनन फाइटर्स, राजेश सोनकर 6700 लेक्सू यू लायन, राधे श्याम 6100 बाबुस वॉरियर्स, कुलदीप गुप्ता को 5700 में किलर इलेवन द्वारा ली गई।

यह टीमे खेलेगी

रतलाम चैंपियंस लीग में कुल 14 टीम जवाहर टाइगर्स, मनन फाइटर्स, लैक्स्यो लॉयन, ब्रदर्स यूनाइटेड, किलर 11, बाबूस वॉरियर्स,आपका अपना,रतलाम टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स,रतलाम थंडर, शेरानी किंग्स, जेएसएम कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मेटेरियल,हाट रोड सुपर किंग्स,7th हिल्स इलेवन के नाम से रतलाम की प्रसिद्ध टीमे खेलेगी।

इस अवसर पर आयोजन समिति के बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, भाजपा नेता अशोक जैन चौटाला, मनीष शर्मा, दिनेश पोरवाल,पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको, इप्का के अखिलेश गुप्ता, जवाहर व्यायामशाला के वैभव जाट,अमन जाट, ध्रुव चोपड़ा, खेल प्रकोष्ठ के अनुज शर्मा,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश पटेल, संजय शर्मा , मदन सोनी, योगेंद्र जादौन,प्रिंस बन्ना, दीपक भईयू मइडा, लवकेश जोशी,धर्मवीर, पायलेट पुरोहित, प्रशांत व्यास, असीम ओझा,अमित गेहलोद, अभिषेक पटेल, श्री सज्जन क्रिकेट क्लब के अजय मालाकार,दिग्विजय सिंह, आशुतोष क्लब के ललित मोयल,कान्हा शर्मा,बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास , मोहित चोबे, स्वपनील सिंह, चेतन शर्मा, हशमुख पिरोदिया,राहुल जाट, प्रदीप राव ,रूद्र जाट ,सोनू राजोरिया, बाबू बंजारा, शशि पटेल, अमजद कप्तान अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *