रतलाम: भाजपा नेता और साइंस कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत, की चर्चा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रथम रतलाम आगमन पर भाजपा नेता विनोद करमचंदानी ने उनका स्वागत। इस दौरान करमचंदानी ने कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की बेहतरी के लिए चर्चा की।

आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उन्होंने डॉ. यादव के मंत्री कार्यकाल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्यों के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की सुविधाओं में वृद्धि के लिए राशि की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि इसमें सहयोग के लिए आगामी समय में विधिवत पत्र भी दिया जाएगा। करमचंदानी ने मुख्यमंत्री से भविष्य में कॉलेज में जब भी कोई आयोजन- समारोह हो तो उसमें बतौर अतिथि उपस्थित होने के लिए भी आग्रह किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *