रतलाम: भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||||

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रथम बार रतलाम आए। यहां उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। हेलीपैड से बैठक स्थल पर पहुंचने के मध्य जगह-जगह मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

अतिथि गार्डन के बाहर भाजपा नेता प्रवीण सोनी और मित्र मंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने मुख्यमंत्री को पुष्प हार पहनाया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित दख, सूरज जाट, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, अभय काबरा, अनिल कटारिया, रोहन सोनी,करण ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *