रतलाम: भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान कल 9 मार्च को करेगी जिलें का प्रवास

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 08 मार्च (खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव के लिए रतलाम-झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान 09 मार्च को रतलाम आ रही है। वे लोकसभा क्षेत्र से जुड़ें जिले के तीनों विधानसभाओं क्षेत्रो रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण और सैलाना का प्रवास करेगी।जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उनके साथ रहेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चौहान के दौरे की शुरुआत सुबह 09:00 बजे ग्राम पलास से होगी। यहां चन्द्रशेखर आजाद मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे मुन्दडी ग्राम मे जायेगी और पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी से निवास पर भेट करेगी। इससे पूर्व शबरी मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे सालाखेडी मे बांगरोद मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे रतलाम के रेस्ट हाउस मे भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत होगा। 11:30 बजे धामनोद मे नामली मंडल द्वारा एवं 12:00 बजे सैलाना मे जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल के निवास पर स्वागत होगा। इसके बाद ओसीन परिसर मे सैलाना विधानसभा के पांचों मंडलों द्वारा स्वागत सम्मान किया जायेगा।

श्रीमती चैहान दोप.02:30 बजे पंचेड़ होते हुए नामली पहुंचेगी, जहाॅ ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर स्वागत अभिन्नदन करेगे। शाम 04:00 बजे रतलाम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के निवास पर धराड़ मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। श्रीमती चौहान शाम 04:30 बजे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचेगी एवं 04:45 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर माल्यार्पण कार्यक्रम मे शामिल होगी। वे शाम 05:00 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य एवं 05:30 बजे भाजपा ने प्रवीण सोनी के निवास पर पहुंचेगी। शाम 05:45 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर स्वागत होगा। तत्पश्चात् रेस्ट हाउस जायेगी। और श्रीमती चौहान शाम 07:00 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचेगी। यहां बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे शामिल होगी। श्री काश्यप द्वारा लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत एवं सम्मान किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *