रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2024 का शुभारंभ आज शाम 6:00 बजे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,12मार्च(खबरबाबा.काम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से आयोजित रतलाम चैम्पियन लीग आरसीएल टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शाम 6 बजे नेहरु स्टेडियम रतलाम में शुभारंभ होगा ।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज एवम जयेश राठौर ने बताया कि प्रत्येक मैच दिन और रात्रि में खेले जावेगे। रतलाम नगर की 14 टीमों के मध्य रोचक मुकाबले होंगे।

आयोजन का शुभारंभ पिठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद संरक्षक राष्ट्रीय गौ सेवा संघ भारत ,पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , भाजपा नेता महेंद्र कोठारी , अशोक जैन चौटाला, अशोक पोरवाल,दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, क्रांति जोशी के आतिथ्य में होगा।

टीमों के मध्य लीग अनुसार प्रतिदिन 04 मैच खेले जावेगें। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को एक लाख पचास हजार रुपयें , उप विजेता टीम को 75 हजार रुपयें एवम ट्राफीयो से सम्मानीत किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *