रतलाम चैंपियन लीग (RCL)2024- दिनरात्रि के टेनिस बाल मैच में दिन प्रतिदिन हो रहे रोमांचक मुकाबले ,23 मैचों में अबतक बन चुके 4043 रन ,265 विकेट पर 258 सिक्सर, 231 चौके

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,21मार्च(खबरबाबा.काम)।स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम रतलाम चैंपियन लीग आरसीएल में प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले स्थानीय नेहरू स्टेडियम में हजारों की तादाद में दर्शकों के मध्य हो रहे है।

प्रतियोगिता संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज एवम जयेश राठौर ने बताया कि प्रतिदिन तीन मैच खेले जा रहे हैं।

कर रात खिलाडियों से परिचय में अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे उज्जैन, भाजपा नेता राजमल जैन, महेंद्र कोठारी, अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल,मनीष शर्मा आदि रहे। जिसमे रॉयल चैलेंजर्स रतलाम विरूद्ध लक्क्सू मैच में आरसीआर 26 रनों से जीत दर्ज कर ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

हाट रोड सुपर किंग्स एन एन आर 2.437 के साथ पहले स्थान पर, आरसीआर ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 92 रन बनाए जिसके जवाब में लक्क्सू इलेवन मात्र 66 रन बना सकी। अभय सिंह सेंगर को स्वर्गीय श्रीमती श्याम महेंद्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी और नगद ₹500 पुरस्कार प्रदान किया।लक्क्सू इलेवन के गेंदबाज स्वप्निल सिंह ने 3 विकेट लिए।

दूसरा मैच ब्रदर्स यूनाइटेड विरुद्ध रतलाम टाइटंस के मध्य खेला गया। नवीन गवली ने आतिशी बल्लेबाजी कर 21बालो पर 48 रन बनाकर टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में रतलाम टाइटंस 10 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 99 रन बना सकी। ब्रदर्स यूनाइटेड ने 19 रनों से मैच जीत लिया। अमोल कस्तूरे, नवीन गवली ने एक- एक विकेट लिए।

नवीन गवली को स्वर्गीय श्रीमती श्याम महेंद्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी और नगद ₹500 पुरस्कार प्रदान किया ।

तीसरा मैच जवाहर टाइगर वि हाट रोड सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। मैच में जवाहर टाइगर ने 10 ओवर में 67 रन 7 विकेट पर बनाए‌। जिसके जवाब में हाट रोड सुपर किंग्स 8 विकेट से मैच मात्र 8 ओवर में जीत दर्ज की साजिद मिर्जा मेन ऑफ द मैच रहे।

स्कोरर दिग्विजय सिंह कॉमेंटेटर योगेंद्र जादौन, उमेंद्र सिंह, मीणा जी, अंपायर जानू चितोडगढ़ ने अपनी अलग शैली मंत्र मुग्ध किया। विनोद यादव , टोनी पाल, बाबू बंजारा,प्रदीप राव, दीपक भय्यू मैइडा रहे, प्रिंस बना, विजय राठौर,असीम ओझा, प्रदीप नागोरा, चेतन शर्मा भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *