रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल)2024-खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री चेतन्य काश्यप,कहा- ठाकरे ट्रॉफी से पहले से जुड़ा हूं। आज दूधिया रोशनी में होगा फाइनल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

रतलाम,29मार्च(खबरबाबा.काम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार रात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।

प्रतियोगिता संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज , जयेश राठौर एवम मनीष शर्मा ने बताया कि आज 29 मार्च को सांय 6 बजे रंगारंग समारोह में फाइनल मुकाबला होगा । 28 मार्च शाम को दो सेमीफाइनल के साथ एलिमीटर मैच भी तीसरे स्थान के लिए भी हुआ।

सेमी फाइनल मैच के मुख्य अतिथि चैतन्य कश्यप केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन , पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित , पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, श्रीमती क्रांति जोशी के आतिथ्य में खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया।

अतिथि मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि ठाकरे ट्रॉफी से पहले से जुड़ा हूं।इस प्रकार के आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद कि उन्होंने खिलाड़ियों को सही मंच प्रदान किया।

प्रथम मैच रॉयल चैलेंजर्स रतलाम वि मन फाइटर्स खेला गया‌। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर सी आर ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 88 रनो का लक्ष दिया जिसके जवाब में मन फाइटर्स 9.4 ओवर में 66 रन ही बना कर सेमीफाइनल से बाहर हुई ।

अन्य मैच में ब्रदर्स यूनाइटेड वि हाट रोड सुपर किंग्स के मध्य में ब्रदर यूनाइटेड ने 10 ओवर में 66 रनो का लक्ष दिया। हाट रोड सुपर किंग्स के मध्य रोमांच से भरपूर मैच हुआ । नवीन गवली ने 9 वा ओवर मेडन किया फिर भी हाट रोड सुपर किंग्स ने विजय होकर फाइनल में जगह बनाई। अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले ब्रदर यूनाइटेड वि रॉयल चैलेंजर्स के मध्य हुआ।

समिति के महेंद्र कोठारी, अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल ,जंडेल सिंह, प्रिंस बन्ना महेंद्र भरकुंदिया भी उपस्थिति रहे ।

स्कोरर दिग्विजय सिंह कॉमेंटेटर चंचल सिद्धू फेम गोविंद मालवीय , योगेंद्र सिंह जादौन, अंपायर प्रिंस बना, बाबू भाई, विनोद यादव , टोनी पाल, बाबू बंजारा, दीपक भय्यू मैइडा रहे, असीम ओझा, प्रदीप नागोरा, चेतन शर्मा अभिषेक पटेल, शशि पटेल, स्वप्निल सिंह, शब्बीर खान, अजय मालाकार,श्री सज्जन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों की भूमिका सराहनीय रही ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *