रतलाम: ममता सरकार को बर्खास्त किया जाए:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,संदेशखाली मे घटित अत्याचारों के खिलाफ भाजपा का राष्ट्रव्यापी धरना

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम 01 मार्च (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान् पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे महिलाओं पर घटित अपराधों एवं अत्याचारों के खिलाफ सभी जिलों एवं प्रमुख शहरों मे धरना प्रदर्शन किया गया। रतलाम के अम्बेडकर सर्कल के समीप भाजपा नेताओं ने धरना देते हुए बंगाल सरकार की कड़ी निंदा की और महामहिम राष्ट्रपति से ममता बैनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शन मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित जिला, मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने धरना प्रदर्शन में कहा कि महिलाओं पर जब भी अत्याचार होगा, तब भाजपा चुप नही बैठेगी। देश में आज इसी कारण सभी जगह धरना प्रदर्शन किए जा रहे है। कांग्रेस गठबंधन बंगाल की सरकार को समर्थन कर महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता दिखा रहा है। बंगाल मे गुंडे शहाजँहा शेख ने लूट मचा रखी है। उसे तत्काल फांसी दी जानी चाहिए।

धरना प्रदर्शन मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला उत्पीडन के खिलाफ रही है और आज भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए धरना दे रही है।
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि बंगाल मे सालों से गुंडा राज चल रहा है। कांग्रेस गठबंधन की सरकार के संरक्षण मे महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। ऐसी सरकार को सत्ता मे रहने का कोई हक नही है।

भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने प्रदर्शन मे घोषणा की बंगाल की सरकार का जो भी मुंह काला करेगा, उसे 25 हजार रूपए ईनाम दिया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन को जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद यादव,मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, हेंमत राहोरी, सहित पवन सोमानी, विवेक शर्मा, अनुज शर्मा, भगत सिंह भदौरिया, राजेश राका, दिव्या शर्मा, विवेकानंद चैधरी, प्रवीण सोनी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आई टी.सेल जिला संयोजक नीलेश राव, शुभेन्द्र सिंह गुर्जर, नीतिन लोढ़ा, सलीम आरिफ, स्वप्निल उपाध्याय, कमल सिलावट, गौरव त्रिपाठी, विजय पोरवाल, सुशील सिलावट, धीरज प्रजापत, संतोष बैरागी, अनिता कटारा, राजेन्द्र सिंह चैहान, राहुल निन्धाने, जंयतीलाल, सोनू चैहान, कैलाश गुर्जर भरत तंवर, मदन सोनी, अनिल पोरवाल, राजेन्द्र पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। प्रदर्शन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *