रतलाम: मार्च महीने की पहली तारीख को ही छुटे पसीने, चालू करना पड़े पंखे और एसी, शहर में पहले दिन ही चौंकाने वाले स्तर पर पहुंचा तापमान, अप्रैल-मई में क्या होगा…

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,1मार्च(खबरबाबा.काम)। मार्च महीने की पहली तारीख को ही मौसम में बदलाव हो चुका है। गर्मी ने दस्तक दे दी है। पहले दिन गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए और दोपहर में पारा 37 डिग्री पर पहुंच गया। हल्की ठंड से अचानक गर्म हुए मौसम ने सभी को परेशान कर दिया।


शुक्रवार 1 मार्च को सुबह से ही तल्ख धूप गर्मी का एहसास कराती नजर आई। दोपहर 11 से लेकर तीन बजे तक धूप में रहने वालों को पसीना आ गया। दिन में ठंड का दूर-दूर तक पता नहीं था।

दिसंबर माह से लेकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक कड़ाके की ठंड इस वर्ष पड़ी। इस दौरान जनवरी में भी लोगों को जहां भगवान भाष्कर के दर्शन कभी -कभी हुए वहीं फरवरी में भी अच्छी ठंड रही। लेकिन मार्च माह की पहली तारीख से मौसम ने करवट ले ली है। सुबह आठ बजे भगवान भाष्कर के तल्ख तेवर के चलते ठंड गायब हो गई। घर हो या फिर दफ्तर दोपहर में गर्मी का एहसास होने पर लोगों को पंखे और कार में सवार लोगों को एसी चलाने पड़े। इतना ही नहीं 11 से तीन बजे के बीच धूप में निकले लोगों के पसीने छूट गए। यूं कहें कि ठंड का मौसम मार्च माह की पहली तारीख को ही अलविदा हो गया।

37 डिग्री तापमान ने चौंकाया

मार्च माह में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती है लेकिन इस वर्ष 1 मार्च को ही रतलाम शहर में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान भी 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के ट्रैंड को देखते हुए इस बार भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *