रतलाम: एक बार फिर से हिमांशु भट्ट बने रतलाम नगर निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने सिंगल ऑर्डर जारी किया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,15मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम नगर निगम के नए आयुक्त हिमांशु भट्ट होंगे। नगरीय आवास एवं विकास विभाग ने शुक्रवार रात पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय की श्री भट्ट पूर्व में भी रतलाम निगम आयुक्त पदस्थ रह चुके हैं।

सिविक सेंटर प्लाटो की रजिस्ट्री मामले में निगम आयुक्त ए पी एस गहरवार के निलंबन के बाद संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त का प्रभार सौंपा गया था। निगम आयुक्त पद पर नगरीय प्रशासन मंत्रालय से नियुक्ति आदेश का इंतजार किया जा रहा था। शुक्रवार रात हिमांशु भट्ट के रतलाम नगर निगम आयुक्त पद पर पदस्थापना के सिंगल आर्डर जारी हुए।

पूर्व में 6 माह रह चुके हैं पदस्थ

हिमांशु भट्ट पूर्व में भी 6 माह तक रतलाम नगर निगम आयुक्त पदस्थ रह चुके हैं। 28 सितंबर 2022 को श्री भट्ट ने रतलाम नगर निगम आयुक्त पद का चार्ज लिया था। मार्च 2023 में स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण श्री भट्ट ने स्वेच्छा से स्थानांतरण ले लिया था। अब एक बार पुनः उन्हें रतलाम नगर निगम आयुक्त पद पर भेजा गया है। श्री भट्ट अपने सरल व्यवहार, साफ सुथरी छवि और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *