रतलाम:राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल रतलाम में प्रवेश करेगी, रोड शो और सभा होगी, जानिए किस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम,5मार्च(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल 6 मार्च बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। रतलाम में वे रोड शो के साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 6 मार्च को दोपहर 3:00 बजे रतलाम महू रोड फवाराचौक पर आएंगे। यहां पर राहुल गांधी द्वारा संबोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात फव्वारा चौक से रोड शो शुरू होगा जो गीता मंदिर रोड, लोकेंद्र भवन, दो बत्ती चौराहा, सर्किट हाउस, सैलाना बस स्टैंड होते हुए राम मंदिर अलकापुरी चौराहे की और जाएगा। यहां से राहुल गांधी सैलाना की ओर जाएंगे।

राहुल गांधी के साथ यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री बाला बच्चन सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल रहेंगे।

शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, कांग्रेस नेता आशीष डेनियल एवं मित्र मंडल सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भव्य स्वागत की अपील की है।

राहुल गांधी के दौरे का अवसर पर इस तरह रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

06 मार्च को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो न्याययात्रा व फव्वारा चौक पर आमसभा एवं रोड शो के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

01. शहर मे व्ही.आई. पी भ्रमण के दौरान फव्वारा चौक की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के दो पहिया व चार पहिया वाहन, आनन्द कॉलोनी ऑफिसर कॉलोनी होते हए जा सकेंगे।

02. शहर में व्ही.आई. पी भ्रमण के दौरान माणक चौक, शहर सराय की तरफ से दो बत्ती लोकेन्द्र टॉकिज तरफ आने वाले वाहन लोकेन्द्र टॉकिज होते हुए, जेलरोड, नगर निगम तरफ जा सकेगे।

03. शहर मे व्ही. आई.पी भ्रमण के दौरान सैलाना से शहर की तरफ आने वाले वाहन बंजली, सेजावता, की तरफ होते हुए जा सकेगे।

04. शहर मे व्ही, आई, पी भ्रमण के दौरान जावरा नामली से शहर की ओर आने वाहन डोसी गाँव होते आ जा सकेगे।

05. शहर मे व्ही. आई पी भ्रमण के दौरान शिवगढ़ से सागोद रोड होते हुए शहर की ओर आने वाले वाहन डोंगरे नगर, जैन मंदिर होते हुए 80 फीट की ओर जा सकेगे।

06. शहर में व्ही.आई.पी भ्रमण के दौरान फव्वारा चौक, महु रोड से सालाखेडी की ओर जाने वाले वाहन प्रताप नगर पुलिया से सालाखेडी की ओर जा सकेगे।

07. शहर में व्ही. आई.पी भ्रमण के दौरान फव्वारा चौक तरफ जाने वाले वाहन दो बत्ती, एम. एल तीराहा होते हुए आनन्द कॉलोनी तरफ जा सकेंगे।

08. शहर में व्ही. आई. पी भ्रमण के दौरान सालाखेडी से शहर की ओर आने वाले वाहन उकाँलारोड तरफ होकर शहर में जा सकेगे।

09. शहर में व्ही.आई.पी भ्रमण के दौरान महू रोड बस स्टैंड से आने व जाने वाली बसे प्रताप नगर ब्रिज के निचे से होमगार्ड कॉलोनी से सनावदा फण्टा होते हुए आ जा सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *