रतलाम: श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक रविवार आयोजित हो‌ रहा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)। स्व.बेखालाला श्रेष्ठ की स्मृति में स्थापित समाज सेवी संस्था श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आज 10 मार्च रविवार को भी प्रातः 8 बजे से 10बजे तक 63 वां निः शुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित किया।
इस शिविर में नागरिकों ने ब्लड प्रेशर,शुगर,वजन और ऑक्सीजन की जांच करा कर एमडी डॉक्टर इंद्रेश पाटीदार से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में 29 लोगों ने शिविर का लाभ लिया। इनमें 10 शुगर और ब्लडप्रेशर मरीज निकले जिन्होंने एमडी Dr पाटीदार से परामर्श किया और आगे का उपचार प्रारंभ किया।

63 सप्ताह से लगातार आयोजित शिविरो में सैकड़ो मरीजों की शुगर और ब्लडप्रेशर की जांच की गई। यह स्वास्थ शिविर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है जो स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का उद्देश्य रखता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *