रतलाम एसपी राहुल लोढा ने दिया बड़ा संदेश- सामाजिक कुरुति पर पुलिस का प्रहार- बेटी पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने वाले पिता सहित तीन पंचों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, बांछड़ा डेरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी पुलिस

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,29मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम एसपी राहुल लोढा ने सामाजिक कुरुति के खिलाफ एक्शन लेकर समाज में एक बड़ा संदेश दिया है। दरअसल एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बेटी पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने वाले पिता सहित बांछड़ा समाज के तीन पंचों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

एसपी राहुल लोढा ने आज बताया कि बाछंड़ा समाज के कई लोग आज भी परंपरा के नाम पर देह व्यापार जैसे गलत धंधो में जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पूर्व परवलिया निवासी बाछड़ा समाज की एक युवती की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज हुई थी। इसी दौरान उक्त युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके पिता उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे हैं, इसलिए युवती ने समाज के ही एक युवक से भाग कर विवाह कर लिया था। पुलिस ने युवती और युवक को बरामद किया और यूवती के बयानों के आधार पर उसे अपने पति के साथ रवाना कर दिया था।

तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए और सामाजिक बहिष्कार किया

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि 27 मार्च को फरियादी युवती ने फिर से पुलिस से संपर्क किया। फरियादी ने बताया कि उसके पिता अनैतिक देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे हैं। भागकर शादी करने के विरोध में उसके पिता ने बाछड़ा समाज के पंच इंदर सिंह, भगत राम और बाबू से समाज की बैठक आयोजित करवाई। सामाजिक कुरुति के अनुसार बैठक में बकरा बली देकर युवती के पति, उसके परिवार एवं गांव के लोगों को सामाजिक बहिष्कृत कर सामाजिक दबाव डालने का कार्य किया गया। पिता और पंचों ने सामाजिक कुरुति के नाम पर युवक के परिवार से अवैध रूप से लाखों रुपए की मांग भी की। यही नहीं उनसे दबाव डालकर तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी करवाए। सूचना पर रिंगनोद पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर यूवती के पिता एवं तीनों पांचों खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं धारा 327, 506,34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। रतलाम पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लेंगे एक्शन: एसपी

एसपी राहुल लोढा ने कहा कि इस तरह की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रतलाम पुलिस अब सख्त एक्शन लेगी। बाछड़ा समाज की या कोई अन्य युवती यदि जबरन देह व्यापार करवाए जाने की कोई शिकायत पुलिस से करती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि पुलिस बाछड़ा डेरो में जाकर यूवती और महिलाओं से वन-टू-वन चर्चा भी करेगी।

डेरों के आसपास पुलिस लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि पुलिस समय-समय पर डेरो में दबिश देकर कार्रवाई करती है। अब पुलिस डेरो के आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रयास करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *