रतलाम: नवागत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों ने किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम 16 मार्च(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार हिमांशु भट्ट ने शनिवार दोपहर बाद नगर निगम रतलाम के आयुक्त पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री भट्ट का स्वागत निगम अधिकारी और कर्मचारियों पुष्पमाला से किया।

शुक्रवार रात को नगरीय प्रशासन मंत्रालय द्वारा सिंगल आर्डर जारी कर हिमांशु भट्ट को रतलाम नगर निगम आयुक्त पदस्थ किया गया था। आदेश के पालन में नवागत निगम आयुक्त शनिवार दोपहर को रतलाम पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल, सूरेशचंद्र व्यास, इंजीनियर श्याम सोनी ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *