रतलाम: हेलीपैड पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की पत्रकारों से चर्चा, जानिए कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने और कर्जा लेने के सवाल पर क्या बोले डिप्टी सीएम

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन के अवसर पर हेलीपैड पर उनकी अगवानी के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक भाजपा में शामिल होने से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की पूछ परख कम होने के प्रश्न पर डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रहेगा। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। यदि कोई पार्टी की रीति नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आता है तो उसका अभिनंदन और स्वागत है। सभी साथ मिलकर कार्य करेंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार कर्जा लेने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं बचा है इसलिए बार-बार वह इस विषय को उठाती है। श्री देवडा ने कहा कि वित्त मंत्री के नाते भी वह विधानसभा के पटल पर भी इस विषय पर बोल चुके हैं। कर्ज लेना कोई बुरी बात नहीं है। इसकी पूरी नियम प्रक्रिया होती है।भारत सरकार की परमिशन लगती है। एक सीमा तक ही कर्जा लिया जा सकता है। कर्जा और ब्याज समय पर चुकाना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्ज लेकर विकास किया है। सड़के बनवाई, सिंचाई योजना बनाई, अन्य विकास कार्य कराए हैं। लेकिन कांग्रेस की जब भी सरकार रही है उन्होंने कर्ज लेकर घी पीने का काम किया है। डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा कि ऐसी कौन सी प्रदेश सरकार है जो कर्जा नहीं लेती है।

लोकसभा चुनाव से संबंधित प्रश्न पर डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सब का प्रयास। इस परिकल्पना को भाजपा पूरा कर रही है। अब जनता फैसला करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि तीसरी बार भी मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश में भी 29 सीटों पर भाजपा की विजय होगी। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम लोकसभा सीट पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आ रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *