रतलाम में चोर मचाए शोर: समता परिसर कॉलोनी में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध बदमाश

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,6मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस वारदातों को रोकने और चोरों को पकड़ने दोनों में नाकाम साबित हो रही है। अब शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता परिसर कॉलोनी में एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर सूने घरों के मेन गेट का नकूचा तोड़कर अंदर घुसे। सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी चुरा ले गए। दो चोर CCTV में कैद हुए है। मुहं पर कपड़ा बांध घरों के बाहर घूमते हुए दिखाई दे रहे है।

सोमवार-मंगलवार रात समता परिसर निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज भंडारी के घर के सूने मकान का अज्ञात बदमाश नकूचा काट घर में घुसे। बदमाशों ने आलमारी का लॉक तोड़ घर में से सोने की 1 चेन, हार, 2 अंगूठी, टॉप्स और नथ के साथ चांदी के चार पायजेब और भगवान के चांदी के बर्तन ले गए। कुल कीमत तीन लाख रुपए है। नकद 10 हजार रुपए भी बदमाश ले गए हैं। CCTV फुटेज में दो लोग मुंह पर नकाब पहने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट निकालने की कोशिश की।

कॉलोनी में ही एक और मकान में वारदात

समता सागर कॉलोनी में रहने वाली आंगनवाड़ी सहायिका मंजूला (52) पति कैलाश मेहता के घर भी चोरों ने धावा बोला। घटना सोमवार रात 3.30 बजे की है। चोर मैनगेट का नकूचा काटकर घर में घुसे। आलमारी का लॉक तोड़कर 40 ग्राम सोने, 100 ग्राम चांदी की जेवर व 55 हजार रुपए नकद ले गए। इसमें सोने की 3 चेन, 3 जोड़ टॉप्स, पेंडल, चांदी के पाजयेब, बिछूड़ी शामिल है। चोरों ने रुपए की तलाश में कीचन में रखे सारे डिब्बे खाली कर दिए।

यहां भी सीसीटीवी में बदमाश दिखे है। कंबल लपेटे और चेहरे पर नकाब पहने दो चोर घर की ओर आते दिख रहे हैं। दोनों की उम्र 35 से 40 साल के बीच लग रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। दो चोर कंबल लपेटकर मुंह पर मास्क लगाकर घरों के पास से निकलते हुए दिख रहे हैं।पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *