रतलाम: नामली का दोहरा हत्याकांड : 10 हजार के ईनामी सौरभ मराठा सहित मामले में शामिल 4 और आरोपी गिरफ्तार 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के फरार 4 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में 10 हजार रुपए का इनामी सौरभ मराठा भी शामिल है।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर बांगरोद-नेगड़दा मार्ग पर वर्चस्व की लड़ाई में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 04 अप्रैल 2024 (गुरुवार) को पुलिस ने आरोपी सौरभ पिता बसंतीलाल (26) साल निवासी सैलाना रोड नामली, विजय पिता बसंतीलाल (26) निवासी खेड़ापति हनुमान मंदिर रोड नामली एवं दीपक पिता माणकलाल (28) निवासी कुमावत मोहल्ला नामली को गिरफ्तार किया। इसी तरह 05 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को फरार ईनामी आरोपी सौरभ पिता सुरेश (मराठा) निवासी रतलाम को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता मिल गई। आरोपी सौरभ मराठा की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

यह है मामला

विगत 21 मार्च, 2024 की रात बांगरोद-नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर (29) निवासी ग्राम सेमलिया और व गजेन्द्र पिता पूनमचंद्र डोडिया (29) निवासी ग्राम अमलेटा की साजिशपूर्वक हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद दोनों के शव महू-नीमच फोरलेन पर काण्डरवासा फंटे पर फेंक दिया गया था। मामले में थाना नामली पर 21 गुंडों के विरुद्ध धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा. दं. वि. का प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद संख्या 12 हो गई है। 9 आरोपी अब भी फरार है।

इनकी रही भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तारी में नामली थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक अनुराग यादव, रविन्द्र कुमार मालवीय, सचिन डावर, प्रधान आरक्षक शैलेष ठकराल, सहायक उप निरीक्षक शिव नामदेव, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र जादोन, जितेन्द्र जायसवाल, आरक्षक विजय पंजाबी,आरक्षक मनोहर नागदा, मयंक जाटव, कुलदीप व्यास, सायबर सेल के आरक्षक मयंक व्यास, विपुल भावसार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *