रतलाम:निर्माण कार्यो के निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक हो इसका विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन विकास कार्यो का अवलोकन निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने निगम अधिकारियों के साथ किया। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक हो इसका विशेष ध्यान रखने तथा कार्य तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने करे निर्देश आयुक्त ने दिए।

निगम आयुक्त श्री भट्ट ने वार्ड क्रमांक 19 धीरजशाह नगर, वार्ड क्रमांक 27 पटेल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 29 स्थित प्रताप नगर ब्रीज के नीचे, वार्ड क्रमांक 31 स्थित राजू नगर डीजल शेड, वार्ड क्रमांक 33 राजपूत बोर्डिंग, वार्ड क्रमांक 38 मोचीपुरा व वार्ड क्रमांक 46 वेदव्यास कॉलोनी में निर्माणाधीन सड़क व अन्य कार्यो का अवलोकन कर संबंधित ठेकेदार व इंजीनियरो को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने तथा कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, शिवम् गुप्ता, विनोद पाटीदार, अनमोल निर्मल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *