डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज रतलाम का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.डी. होम्योपैथी पार्ट 1 का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा,आशुतोष त्रिपाठी, प्राजकता पाटील, रोहित पाटील ने हासिल की सफलता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा.काम)। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.डी. होम्योपैथी पार्ट 1 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.डी. होम्योपैथी पार्ट 1 का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।

इस परीक्षा परिणाम में आशुतोष त्रिपाठी ने 400 अंकों में से 260 अंक प्राप्त कर प्रथम, प्राजकता पाटील ने 257 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं रोहित पाटील ने 245 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है ।

डॉ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *