रतलाम: रील बनाने के दौरान विवाद, बारात में आए व्यक्ति ने चाकू मारा, युवक की मौत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,15अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के सैलाना थाना अंतर्गत इंस्ट्राग्राम पर रील बना रहे दो युवकों का गांव में आई बरात में आए एक युवक से विवाद हो गया। बराती युवक ने युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज रतलाम लाते समय रास्ते में दम तोड दिया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठड़ा निवासी परवेश पिता कालू चरपोटा 28 वर्षीय अपने दो अन्य मित्र मुकेश और सरपंच के साथ सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था। इस दौरान गांव में जामथुन से आई बरात में आए सावरिया रुंडी निवासी रामलाल पिता कालू गुजर रहा था। रील बनाने के दौरान परवेश द्वारा कुछ बोला जा रहा था तो रामलाल को लगा की वह उसे बोल रहा है।जिस पर रामलाल ने भी विवाद शुरू कर दिया ,कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की रामलाल ने अपने पास रखे चाकू से परवेश पर जानलेवा हमला कर दिया ,इस हमले परवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसके साथी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हमले के बाद आरोपी बराती रामलाल मोके से फ़रार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *