इंदौर: बड़ी सफलता- एसीपी विजयनगर IPS के.एल. चंदानी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम ने हाईवोल्टेज ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार, कई शहरों में फैला नेटवर्क

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम)। क्रिकेट सट्टे को लेकर इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी विजयनगर IPS किशनलाल चंदानी के नेतृत्व में इंदौर क्राइम ब्रांच एवं थाना लसूडिया की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाई वोल्टेज ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों की गिरफ्तार करते हुए उनसे नगद राशि, करोड़ो रुपए का लेखा-जोखा और सट्टा सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का नेटवर्क देश के कई शहरों तक फैला हुआ है।

जानकारी के अनुसार एसीपी विजयनगर किशनलाल चंदानी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि लसूडिया क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 स्थित एक फ्लैट में आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

आईपीएस श्री चंदानी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर क्राइम ब्रांच एवं थाना लसूडिया की पुलिस टीम को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताएं स्थान पर दबिश दी। उक्ट फ्लैट में कुछ व्यक्ति लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच सहित अन्य खेलों में ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित करते हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम माधव बंसल, तीर्थ सैनी, नितिन, राहुल राठौर, देवेंद्र सिंह चौहान, विशाल, लक्ष्य और अंकित बताया।

देश के कई शहरों में नेटवर्क

इंदौर पुलिस के अनुसार आरोपी एक वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न खेलों में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल के मैच में सट्टा खिला रहे थे। आरोपी फर्जी नाम से मोबाइल के सिम कार्ड तथा बैंक अकाउंट खुलवाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि दिल्ली, राजस्थान, नोएडा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई तथा गुजरात और महाराष्ट्र सहित देश के कई शहरों में आरोपियों का नेटवर्क फैला हुआ है। पुलिस अभी इस मामले में और जांच कर रही है।

यह सामग्री हुई जब्त

मौके से पुलिस ने 22मोबाइल, 17 चेक बुक ,5 लैपटॉप, 21 पासबुक, 31 एटीएम, 21 सिम कार्ड और 1 लाख 10 हजार रुपए नगद एवं रजिस्टर मिले हैं। जिनमें ऑनलाइन सट्टा के हिसाब किताब का करोड रुपए का लेखा-जोखा जब्त किया गया है।

एसीपी विजयनगर किशनलाल चंदानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420 आईपीसी एवं 3/4 गैबंलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से नेटवर्क के बारे में और पुछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *