रतलाम: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज,जगह-जगह मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन और महाप्रसादी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आज शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए। हनुमान जयंती को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। नेहरू स्टेडियम में सामुहिक रूप से 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ ,जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। मंदिरों में महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन भी हुआ।

सेवा वीर परिवार द्वारा रतलाम में 51 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन आज संतों की उपस्थिति में नेहरु स्टेडियम में किया। प्रात: 7.30 बजे से 10 बजे तक हुए पाठ में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

51 हजार सामुहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रतलाम के इतिहास में तो दर्ज हुआ ही साथ में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।।आयोजन समिति को वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के ज्यूरी मेंबर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफेकिट प्रदान किए। पाठ के बाद राष्ट्रगान कर आरती की गई। आयोजन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति ने 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ एक साथ एक स्वर में किया।

श्री हनुमान मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के हनुमान मंदिरों में भी धार्मिक आयोजनों की धूम रही। श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर , बरबड़ हनुमान मंदिर, साहू बावड़ी स्थित श्री बजरंगबली मंदिर पर सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमान जी की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया।

श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन किए गए। यहां आज 12:00 बजे यज्ञ की पूर्णहुति हुई ,उसके बाद शोभायात्रा निकालकर महा आरती की गई एवं प्रसादी का वितरण हुआ।

सैलाना रोड स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है। सुबह से यहां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रात तक बड़ी संख्या में शहरवासी यहां हनुमानजी के दर्शन कर मेले का भी आनंद लेंगे। मेले में आने वाले भक्तों के लिए राम मंदिर से लेकर हनुमान मंदिर तक शहर की सामाजिक संगठनों, संस्थाओं द्वारा दोपहर बाद खाद्य व पेय पदार्थों की स्टाल लगाकर स्वागत किया जाएगा।

रामबाग हनुमान मंदिर पर महाप्रसादी का आयोजन

गढ़ कैलाश के आगे श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर रामबाग पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसी आयोजन किए गए। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, रामबाग श्री हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ बीएल तापड़िया एवं सचिव आदित्य डागा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में तीन दिवसी धार्मिक आयोजन किए गए। श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया। सोमवार को सुंदरकांड का आयोजन हुआ। मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हवन, पूजन, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

इसी प्रकार शहर के अन्य हनुमान मंदिर में भी धार्मिक आयोजनो की धूम रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *