रतलाम: आइएमए रतलाम द्वारा सीएमई का आयोजन, वरिष्ठ चिकित्सकों ने हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं, नवीन तकनीक एवं जांच के बारे में बताया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम ,14अप्रैल(खबरबाबा.काम)। आइएमए रतलाम व बेंकर्स हॉस्पिटल वडोदरा के संयुक्त तत्वाधान मे सीएमई का आयोजन सूभेदार आइएमए हाल में किया गया।

बेंकर्स हास्पिटल वडोदरा से आए वक्ता डॉ रोनक रूपरेलीया ने हृदय रोग से जुडी समस्या व छाती के दर्द के अन्य कारणो पर विस्तार से चर्चा की एवं छाती मे दर्द की गंभीरता के बारे बताया। डॉ. राजेश कंठारिया व डॉ शहनाज कंठारिया द्वारा गले के कैंसर से जुडी इलाज , जाँचे,नवीन तकनीको एवं जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम मे रतलाम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एच सी खंडेलवाल , डॉ डबक़रा , डॉ सुनील राठोर, डॉ पी एन श्रीवास्तव , डॉ बी एल तापडिया , डॉ दीनदयाल काकणी व अन्य डॉक्टर मोजूद रहे ।

संचालन आईएमए सचिव डॉ देवेंद्र चौहान ने किया व अंत मे आई एम ए अध्यक्ष डॉ योगेंद्र सिंह चाहर ने सभी का आभार प्रकट किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *