रतलाम: कलेक्टर का सैलाना दौरा-स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया,धोलावाड़ डैम तथा इंटकवेल को भी देखा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 02 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम मंगलवार को जिले के सैलाना पहुंचे।

कलेक्टर ने सैलाना के शासकीय कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं देखी। सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा, परिसर में आवाजाही आदि निरीक्षण करते हुए एसडीएम सैलाना मनीष जैन को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा इसी परिसर में सामग्री वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसके लिए पार्किंग व्यवस्था, टेबुलेशन इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर ने लिया।

एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया

सैलाना भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री बाथम द्वारा सैलाना एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। कार्यालय में वीसी कक्ष, अधिकारी कर्मचारी कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

धोलावाड़ डैम तथा इंटकवेल का निरीक्षण किया

कलेक्टर राजेश बाथम ने मंगलवार को जिले के धोलावाड़ डैम का निरीक्षण किया। रतलाम नगर के प्रमुख पेयजल स्त्रोत धोलावाड़ डैम के जलस्तर का जायजा लेते हुए कलेक्टर द्वारा मौजूद नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास तथा सहायक यंत्री श्याम सोनी से जलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि डैम में आगामी जुलाई माह तक के लिए रतलाम नगर को पेयजल आपूर्ति हेतु पर्याप्त जल भंडारण है। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा धोलावाड़ डैम के अंतर्गत नगर निगम के पुराने इंटेक्वेल का भी निरीक्षण किया गया।

सैलाना की कीर्ति विहार कॉलोनी की जल समस्या का निराकरण चार दिन में हो जाएगा

सैलाना पहुंचे कलेक्टर राजेश बाथम से स्थानीय कीर्ति विहार कॉलोनी की महिलाओं द्वारा जल समस्या की जानकारी देते हुए निराकरण की मांग की गई।

महिलाओं द्वारा बताई गई समस्या पर कलेक्टर श्री बाथम ने तत्काल एसडीएम कार्यालय में नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी को बुलाया, वस्तु स्थिति से अवगत हुए तथा सोमवार तक समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *