रतलाम: कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने दिया त्यागपत्र, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा नेता प्रवीण सोनी के साथ उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,10अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और आज सुबह उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा नेता प्रवीण सोनी भी उज्जैन में मौजूद रहे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल के प्रदेश संगठन से नाराजगी की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिस पर आज मोहर लग गई। 9 अप्रैल को कैलाश पटेल ने अपना इस्तीफा दे दिया था। बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर इस्तीफा वायरल हुआ। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि 75 साल तक बेदाग ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है। किंतु प्रदेश कांग्रेस के द्वारा लगातार असहयोग एवं जिला संगठन को महत्व नहीं मिलने, पार्टी के वफादार लोगों की जरुरत नहीं होने से प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले में ठेका पद्धति से कांग्रेस चलाने की नीति के विरोध में पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ पहुंचे उज्जैन

कैलाश पटेल के भाजपा की सदस्यता लेने के कुछ समय पूर्व ही कांग्रेस से इस्तीफे को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। बुधवार सुबह पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा नेता प्रवीण सोनी के साथ उज्जैन पहुंचे‌। यहां पर सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता प्रवीण सोनी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। इनके साथ आईटी सेल प्रमुख शुभम पाटीदार ने भी भाजपा ज्वाइन की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *