रतलाम: परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई ईद

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर में ईद का पर्व मुस्लिम समाजजनों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह पर शहर काजी अहमद अली की उपस्थिति में ईद की नमाज अदा कर शहर व देश में अमन-खुशहाली की दुआ की। नायबकाजी अफरोज अली ने खुतबा पढ़ा। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

बच्चों से लेकर बड़ों में पर्व का उत्साह देखा गया। शहर काजी व समाजजनों को बधाई देने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम-झाबुआ लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया आदि पहुंचे। नेताओं ने शहरकाजी का स्वागत कर गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

शहर में सबसे पहले पुरानी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद नई ईदगाह ऊंकाला रोड अंजुमन मस्दिजद के इमाम आफिज इस्माइल ने नमाज अदा कराई। अन्य मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गई।

एक दूसरे के घर जाकर भी ईद की शुभकामनाएं दी गई और मुंह मीठा कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *